(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)शारदा नदी तट पर आयोजित होने वाले देव दीपावली के भव्य कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए स्थानीय श्रीकुल सेवा संस्थान (श्री पीठ) पर संरक्षक रामचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रख अनेक सुझाव दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए आश्रम के संस्थापक श्रीकुल उपासक गोविंद माधव ने बताया कि समूचे भारतवर्ष में बनारस के शंला उठकर नदी तट पर पहुंचेगा । जहां ध्वज स्थापन,जल कलश स्थापन के बाद बेदी रचना, यज्ञ मंडप प्रवेश, अरणि मंथन के बाद अग्नि प्राकट्य कर यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। जिसकी समाप्ति पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशाल भंडारा आयोजित होगा और शारदा नदी की हजारों प्रज्वलित द्वीपों से आरती कर आतिशबाजी छुड़ाई जाएगी। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष गगन मिश्रा, मंत्री कृष्ण कुमार, संगठन मंत्री संजीव वर्मा शेरा सहित धनेंद्र शुक्ला, जेपी शर्मा, आदर्श अग्रवाल, रामू वर्मा, आचार्य राजेंद्र तिवारी, आचार्य अतुलेन्द्र शुक्ला, आचार्य सोमेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, आनंद गुप्ता मुक्कू, गौरव कत्याल, अभिषेक मिश्रा,गेंदू कश्यप, संतोष मिश्रा आदि ने अपने सुझाव रखे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *