



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र: सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश-मिशन शक्ति 5.0-वां चरण दिनाक 27.09.2025 को शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अतर्गत शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र- सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक खोरी, संकल्प शर्मा एव अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पलिया पर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों की छात्राओ एवं शिक्षको ने थाना भ्रमण कर पुलिस कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा उपायों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम पलिया द्वारा छात्राओं को विशेष रूप से नारी सुरक्षा और सम्मान पर केंद्रित विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता हेतु शासन द्वारा संचालित निम्नलिखित नहत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई-1930 : साइबर क्राइम हेल्पलाइन ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की शिकायत हेतु101 : अग्निशमन सेवा112 : आपातकालीन पुलिस सेवा108 : एंबुलेंस सेवा1098: चाइल्ड हेल्पलाइन181 : वीमेन हेल्पलाइन 102 : गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 1090: वीमेन पापर लाइन महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सहायता हेतु 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की त्वरित रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने यह स्पष्ट किया कि नारी सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाना और पुलिस कर्मी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने, अपराधों को रोकने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः तत्पर है। यह पहल समाज में महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा जागरूकता और कानून के प्रति सजगता को मजबूत करती है। छात्राओ ने भी यह विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस की इन सेवाओं से महिलाएँ और बालिकाएँ हर परिस्थिति में सुरक्षित और समर्थ रह सकती हैं।
प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों का विवरण -1. कम्पोजिट विद्यालय ऐंठपुर थाना पलिया जनपद खीरीप्रधानाचार्य – हरिशंकर गुप्ता2. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मरुआ पश्चिम थाना पलिगा खीरी।प्रधानाचार्या – श्रीमती ललित कुमारी 3. कस्तूरबा गांधी आवासीय वन ग्राम पलिया विद्यालय थाना पलिया खीरी।प्रधानाचार्या – श्रीमती रेणू यादवप्रतिभाग करने वाली पलिस टीम का विवरण-1. थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, थाना पलिगा खीरी। 2. उ0नि0 जयनाराण यादव, थाना पलिया जनपद खीरी।3. उ0नि0 राजीव कुमार, थाना पलिया जनपद खोरी।. उ०नि० आदित्य कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी।5. उ0नि0 सुरेश चन्द्र, थाना पलिया जनण्द खीरी।6. म0आ0 अनामिका चौहान, थाना पलिया जनपद खीरी।7. म०आ० शशि तोमर, थाना पलिया जनपद खीरी।8. म०आ० मोनिका, थाना पलिया जनपद खीरी।9. म०आ० नीलम, थाना पलिया जनपद खीरी।
