(ओमप्रकाश ‘सुमन’)


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 27 सितंबर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और गति देने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य महकमे को फील्ड में सक्रिय किया जाए और स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवाओं का असर अंतिम छोर तक पहुंच सके। बैठक का संचालन सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अधीक्षक लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए डेली मॉनिटरिंग करें। मरीज व उनके तीमारदारों से चिकित्सक बेहतर व्यवहार करें। मरीजों को दिया जाने वाला भोजन की गुणवत्ता एमओआईसी स्वयं चेक करें। सीएचसी व पीएचसी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। निर्देश दिए कि सभी पोर्टल्स पर फीडिंग को अपडेट रखा जाए, वही आपरेटर का समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित कराया जाए। सभी एमओआईसी सुनिश्चित कराए कि सभी चिकित्सालियों से संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग प्रॉपर हो। सभी आशा संगीनियों का नियमित, समयबद्ध भुगतान हो इसे सुनिश्चित कराए।
साथ ही डीएम ने निर्देश दिए कि सभी पोर्टल्स पर डेटा अपडेट रहें, ऑपरेटरों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए और एमओआईसी संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग ठीक से करें। आशा-संगिनियों का नियमित भुगतान भी समयबद्ध हो।
*योजनाओं और संकेतकों की गहन समीक्षा*
डीएम ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच और अन्य पोर्टल पर समयबद्ध डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉकवार आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत–पीएम जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, संस्थागत प्रसव, नेशनल दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ व क्षय उन्मूलन, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, ई-संजीवनी, संचारी व वेक्टर जनित रोग नियंत्रण और कवच एप्लीकेशन आधारित परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
*इनकी रही मौजूदगी* :
बैठक में सीएमएस डॉ आरके कोली, डॉ अमित कुमार गुप्ता, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित डीपीएम अनिल यादव, डीपीओ भारत प्रसाद, सभी एमओआईसी, सीडीपीओ मौजूद रहे।
