(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में दिनांक 30 सितंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ-साथ महिला रोग विशेषज्ञ मरीजों की काउंसलिंग उचित, सलाह, फ्री औषधि, अल्ट्रासाउंड व ब्लड की जांच होगी ।स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, नाक गला विशेषज्ञ आयुष चिकित्सा अधिकारी विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। पलिया क्षेत्र के निवासियों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाभ लें। यह जानकारी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने दी।
