
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)विधायक रोमी साहनी ने बताया आज मेरे आवास पर छोटी बच्ची दीपांशी अपने पिता रामपाल के साथ आई। उसका हाथ टूटा हुआ था और उसने रोते हुए कहा कि दर्द के कारण वह रात में सो नहीं पाती है। यह सुनकर हृदय द्रवित हो गया।तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाकर उसका कच्चा प्लास्टर करवाया और कपड़े भी दिलाए। आगे उसका पक्का प्लास्टर भी करवाया जाएगा।इन सबके बाद जब बच्ची के चेहरे पर आई मुस्कान देखी, तो सच में मन को असीम संतोष मिला। जनसेवा का असली सुख तभी है जब किसी के जीवन में दर्द कम होकर खुशियाँ लौट आएं।