




(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां (खीरी ) पलिया के श्री रामलीला मैदान में आज 22 सितंबर से रामलीला कार्यक्रम , के प्रारंभ में ध्वजारोहण किया गया तथा पृथ्वी पूजन के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ किया गया। भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर गई उनका पूजन भी किया गया इनमें राजेश भारतीय ,प्रेम प्रकाश पांडेय, विजय नारायण महेंद्रा सहित अन्य सभी लोग शामिल हुए।श्रीरामलीला में पूजन कार्यक्रम आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा व्यास ने कराया साथ में उनकी टीम भी उपस्थित थी। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह ,मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ,राजेश भारतीय चंद्रशेखर ,विश्वकांत त्रिपाठी, विशाल अवस्थी, परमेश्वरी दयाल गुप्ता, नवीन अग्रवाल, जगत नारायण मिश्रा राजेंद्रप्रसाद गुप्ता ,विजय नारायण महेंद्रा ,राजेश कुमार गुप्ता व नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।