

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी) गोला गोकर्णनाथ (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला परिसर में नि:शुल्क दंत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुरवार डेंटल केयर गोला के डॉ प्रसून पुरवार व उनके सहयोगियों ने परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया।
शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड नीरज बंसल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डाक्टर प्रसून पुरवार ने 167 मरीजों के दांत का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाएं वितरित की । चीनी मिल कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के भी शिविर में दांतों का परीक्षण कराया ।यूनिट हेड ने पुरवार डेंटल केयर के डॉक्टर का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।
