

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, पलियाकलॉ परिसर में दिनांक 18.09.2025 से 27.09.2025 तक किसान मेले का आयोजन किया गया है मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी विधायक 137 पलिया द्वारा किया गया तथा समिति क्षेत्र के गन्ना कृषकों के लिए अपील की गयी कि वह अपने सट्टे से सम्बन्धित किसी भी शिकायत यथा नाम संशोधन, सर्वे संशोधन, भूमि संशोधन, साधन, आधार फीडिंग, प्रजाति संशोधन, ट्रान्सफर इन्ट्री, बैंक आदि फीडिंग का आवेदन कर सही करा लें विधायक का स्वागत विशिष्ट अतिथि शशिशंकर शुक्ल भाजपा मण्डल अध्यक्ष पलिया, गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी, कृषक डिम्पल शर्मा, गोलू मिश्रा, रिन्टूशर्मा, निशान्त अवस्थी, विशेष सचिव धर्मेन्द्र प्रसाद दूबे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश कुमार पाण्डेय, चीनी मिल महाप्रबन्धक गन्ना, मिल के समस्त कामदार, गन्ना समिति पलिया, परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक सहित समस्त कर्मचारीगण संभ्रान्त किसानों ने भी विधायक के समिति आगमन पर जोर-शोर के साथ स्वागत किया गया। मेले का औचक निरीक्षण वेदप्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर-खीरी द्वारा किया गया तथा मेले की समस्त जानकारियों की गयी तथा मेले के उद्देश्य को सफल बनाने की अपील की गयी।
