


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दिनांक 17. 9. 2025 से 2. 10. 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ माननीय विधायक रोमी साहनी जी द्वारा फीता काटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया माननीय विधायक जी के साथ केंद्र के अधीक्षक डॉ भरत सिंह, डॉक्टर अजीत सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा उदयवीर सिंह विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद , रिंटू शर्मा , अभिनव मिश्रा, अंकित दीक्षित काउंसलर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से परिवार नियोजन टीकाकरण एमसीडी स्क्रीनिंग बीपी शुगर की जांच कैंसर की स्क्रीनिंग किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सलाह आदि के साथ आयुर्वेद विभाग का स्टॉल डॉक्टर सुप्रिया शुक्ला द्वारा लगाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में एनसी चेकअप गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर नगर महामंत्री विजय गुप्ता मंडल संयोजक वरुण मिश्रा अनेक भाजपा कार्यकर्ता उद्घाटन के दौरान उपस्थित रहे।
