(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी- प्रदेश सरकार सामाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही है। ये बातें समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को मेधावी जनजातीय छात्राओं के साईकिल वितरण कार्यक्रम में कहीं. इस मौके पर मंत्री असीम अरुण ने 78 जनजातीय छात्राओं को साईकिल प्रदान किया. साईकिल पाकर छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे.
समाज कल्याण मंत्री ने आश्रम पद्दति विद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास के अतिरिक्त भवन का मंगलवार को उद्धाटन किया. इस मौके पर उन्होंने वाशरूम और गलियारे में लगाई गयी टाईल्स की गुणवत्ता पर नाराज़गी जताया. उन्होंने मौके पर मौजूद सिडको के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन टाईल्स को बदला जाये.
मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को थारू हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र का भ्रमण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए होम स्टे की योजना लेकर आई है. इसका सीधा लाभ जनजातीय समुदाय को भी मिलेगा. इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि जनजातीय उत्पादों को भी वैश्विक मंच पर बढ़ावा मिलेगा. इस मौके पर जनजातीय समुदाय की महिलाओं ने मंत्री असीम अरुण को हांथ से बनी दरी, चटाई और मूंज से बने उत्पादों को दिखाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *