(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पलिया द्वारा समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन 18 सितंबर से 27 सितंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस मेले में किसान भाई अपना गन्ना सर्वे तथा सट्टे का अच्छी तरह से अवलोकन कर समस्त आवश्यक सुधार करा सकते हैं ,जैसे कृषि योग्य भूमि दर्ज कराना, समिति के नये सदस्य बनना,गन्ना रकबे का पारिवारिक फटवारा/छूटे रकबे को चढ़वाना,गन्ना प्रजाति,मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर व बैंक खाता दर्ज कराना इत्यादि से सम्बन्धित सभी आवश्यक अभिलेख जमाकर समिति में होने वाले किसान मेले में समय रहते सुधार करा सकते हैं ।
आगामी 18 सितंबर से लगने वाले किसान मेले में गन्ना समिति के सचिव धर्मेन्द्र दूवे एवं जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि सट्टा संशोधन के साथ ही गन्ना समिति के नये सदस्य बनने के इच्छुक किसान गन्ना विभाग की साइट caneup.in पर आनलाइन आवेदन करने के पश्चात समिति कार्यालय में 221 रुपए की सदस्यता शुल्क जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। तथा आवश्यक पेपर जैसे आधार, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर व कृषक का फोटो ग्राफ मेरे में सर्किल गन्ना पर्यवेक्षक को दे दें अथवा 30 सितंबर तक कार्यालय में जमा करा दे। किसी प्रकार की समस्या होने पर गन्ना विभाग से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *