



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)हिंदी दिवस के अवसर पर नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा आश्रम पर हिंदी दिवस 14 सितंबर 2025 की शाम को एक भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया के प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल, दुधवा टाइगर रिजर्व उपनिदेशक कार्यालय प्रमुख रमेश कुमार ‘रुद्र’ नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार मिश्रा, पलिया मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेई , सुंदरकांड समाज सेवा मंडल के संरक्षक उमाशंकर मिश्र , विश्वकांत त्रिपाठी आदि की विशेष उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सभी कवियों एवं अतिथियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।देर रात तक चले कवि सम्मेलन में प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ल, रमेश कुमार रुद्र, ओम प्रकाश ‘सुमन’, रामचंद्र शुक्ल ,विजय मिश्रा विजय ,सुखराज सिंह, पवन कुमार मिश्र, डॉ यूपी दीक्षित,सोमेश मिश्र व कवियित्री कल्पना मिश्रा आदि ने हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने की मांग करते हुए अपनी सुमधुर वाणी में कई सशक्त रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। श्रीकुल आश्रम के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों व कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
