(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-(खीरी) पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव शंभूपुरवा में एक ग्रामीण की अस्पताल लाने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि जब परिजन ग्रामीण को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले में मृतक के एक पुत्र ने अपने भाई व भतीजे पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सरखना पूरब के शंभूपुरवा गांव निवासी सोहनलाल 73 पुत्र भल्ला को उसके परिजन सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार ने अपने सगे भाई और भतीजे पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पिता की दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर हत्या की है और सिर पर भी वार किए हैं। जिससे पिता की मौत हुई है। बंटवारा हो जाने के बाद भी उसका भाई पिता की जमीन पर भी नजरे गड़ाए हुए थे। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा भेजा दिया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *