(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नेपाल में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के कारण धनगढ़ी में इंधन संकट से अब राहत मिल रही है। भारत से गौरीफंटा बॉर्डर के रास्ते शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक पेट्रोल और डीजल के टैंकर पहुंचे। इससे पेट्रोल पंपों पर इंधन की कमी दूर हुई है।

पिछले सप्ताह से आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रहरी पेट्रोल पंप समेत अन्य पंपों पर लंबी कतारें लग रही थीं। इससे जनजीवन और परिवहन व्यवस्था प्रभावित ज्योति आयल कंपनी के मालिक जय ठाकुर के अनुसार, भारत से टैंकरों की आमद के बाद सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता शुरू हो गई है। जल्द ही इंधन की कमी पूरी तरह दूर हो जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को उम्मीद है कि नियमित आपूर्ति बनी रहने से स्थिति सामान्य हो जाएगी। नेपाल आयल निगम के माध्यम से इस पेट्रोल-डीजल का वितरण किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *