(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ll ने भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में लगाया पशु चिकित्सा शिविर व मानव चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा —
70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ll में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 11.09.25 को डॉ. विनोद कुमार , पशुचिकित्सा अधिकारी, लखीमपुर खीरी, के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत “बी”समवाय के AOR में नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर (VCA) का आयोजन किया गया है। जिसमें 64 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया । डॉ. विनोद कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी, ने ग्रामवासियों को जानवरों को बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय बताए एवं वही मानव चिकित्सा शिविर (MCA) में वाहिनी से पहुंचे डॉ दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं उनकी टीम ने 45 पुरुष महिलाएं एवं बच्चों का जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया । तथा बरसात के मौसम में घर एवं आसपास में साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया ।
इस मौके “बी” समबाय प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्रा तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *