(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम फरसहिया में करन भार्गव पुत्र दौलतराम की हत्या हो गई थी, विधायक रोमी साहनी, फरसहिया में मृतक करन भार्गव की मां सोमवती से मिलने पहुंचे, मां का रो- रोकर बुरा हाल था, गांव वालों ने बताया कि इनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी होनी है और कमाने वाला कोई नहीं है । दोनों की शादी के लिए घर पर कुछ भी नहीं है। विधायक रोमी साहनी ने बेटियों की शादी में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और *25000 पच्चीस हजार रुपए* की नगद आर्थिक सहायता दी कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़ा हूं ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *