(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता लखीमपुर खीरी के निर्देशानुसार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया डॉ भरत सिंह के निर्देशन में पलिया बाढ़ क्षेत्र में आज दिनांक 4.9.2025 को 8 टीम गठित कर बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण टीमों के नोडल ऑफिसर डॉ अजीत सिंह फिजिशियन द्वारा 8 टीम का निरीक्षण कर बाढ़ ग्रस्त ग्राम श्रीनगर ,मेला घाट ,अतरिया, मकनपुर ,चंबरबोज, गोविंदनगर, खजुरिया भानपुरी ,कमलापुरी आजाद नगर बरबाद नगर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही उनको दवा वितरित की गई बाढ़ क्षेत्र में बर्बाद नगर जो की गांव क्षेत्र से पूरी तरीके से मार्ग से कट गया है उन गांव में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत सिंह व उनकी टीम ने पहुंचकर 18 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई साथ ही क्लोरीन की टेबलेट पानी में डालकर पीने के लिए बताया गया अधिक फीवर होने पर माथे पर पानी की पट्टी रखें पेरासिटामाल की टेबलेट खाएं ,दस्त होने पर पानी जैसे तरल पदार्थ पीने चाहिए, बाढ़ के पानी से बचाव करना चाहिए आज 8 टीमों ने मिलकर कुल 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की गई टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत सिंह अंकित दीक्षित, टी रहमान फार्मासिस्ट ,शिवलाल आदि लोग टीम में शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *