(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी ) बनबसा बैराज से लगातार शारदा नदी में छोड़े जा रहे पानी से पलिया तहसील के एक दर्जन गांवों और मजरों में पानी घुस गया है। लेखपालों के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट बटवाए गये हैं। श्रीनगर में 400 में लंचपैकेट, मेला घाट अतरिया में 600 लंच पैकेट मकनपुर- चंबरबोझ में 400, गोविंदपुरी भानपुरी कमलापुरी कॉलोनी में 825, लंच पैकेट,जंगल नंबर पांच बगिया खेड़ा में 700, शाहपुर के मजरा पलियापुरवा, नरायन पुरवा ,कुंवरपुर खुर्द में 1000 लंच पैकेट बांटे गए । कल प्रातः बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण किया जाएगा।
आज बनवसा बैराज से 1,25356 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है ।कम पानी छोड़े जाने के कारण गांवों में भी पानी कम हो रहा है पलिया भीरा रपटा पुल पर चल रहा पानी भी कम हो गया है। संभावना है बाढ़ से राहत मिलेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *