(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) बनबसा बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से पूरे क्षेत्र में जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं पलिया नगर में स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल के बाहरी कालोनी में बाढ़ का पानी घुस गया है। हालांकि पानी अभी मकानो के अंदर नहीं घुसा है लेकिन जिस तरह से पानी बढ़ रहा है शाम तक मकानो में पानी घुसने का पूरा अनुमान है। उधर पलिया डिस्टलरी गेट पर पर पानी पहुंच गया है रात तक प्लांट के अंदर बाढ़ के पानी के पहुंचने के पूरे आसार हैं। अगर इसी रफ्तार से पानी का जलस्तर बढ़ता रहा तो संभव है शुगर प्लांट में पानी प्रवेश कर जाएगा। पर अब पानी काम छोड़ा जा रहा है इसलिए जल स्तर कम हो रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *