(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)लखीमपुर खीरी, 03 सितंबर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को ग्राम थरिया, थाना नीमगांव, तहसील मितौली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार मितौली व प्राधिकरण के कर्मचारीगण मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता के माध्यम से वादों का निस्तारण, राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के सुलह-समझौते से निस्तारण, प्री-लिटिगेशन वादों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं नागरिकों के विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

तहसीलदार मितौली ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीणों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। शिविर से लगभग 150 नागरिक लाभान्वित हुए। ग्रामीणों ने इसे उपयोगी बताते हुए ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *