
।। स्व.सुशील कुमार रस्तोगी की फाइल फोटो।।
पलिया कलां (खीरी)बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि लखनऊ की अवध बार एसोसिएशन के सदस्य रहे सुशील कुमार रस्तोगी का लखनऊ स्थित आवास हाउस नम्बर 786, आयुष विहार कॉलोनी, सेक्टर 6, जानकीपुरम विस्तार में कल शाम आकस्मिक निधन हो गया था, इन्होंने 1976 में लखीमपुर खीरी से वकालत शुरू की थी, और सन 2000 से लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे, ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जिनका अन्तिम संस्कार आज दोपहर एक बजे गुल लाला शमशान घाट घंटाघर के पास लखनऊ में होगा, इसकी जानकारी उनके पुत्र एडवोकेट आशुतोष रस्तोगी ने दी, मोबाइल नंबर 8924942041।
उनके निधन पर राजेश भारतीय प्रबंधक बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज ने गहरा दुख व्यक्त किया है क्योंकि वे विद्यालय के भी अधिवक्ता रहे हैं। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया (खीरी )में अपरान्ह,सुशील कुमार रस्तोगी के निधन पर एक शोक सभा होगी।
