(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) खीरी मीटर गेज बंद रेल लाइन चलाने और ब्रॉड गेज पलिया से निकालने के लिए क्षेत्र के सभी संगठनों ने अग्रवाल धर्मशाला में की विशाल बैठक। सभी संगठनों ने पुरजोर मांग की पलिया क्षेत्र की अनदेखी न की जाए जिसे ब्रॉड गेज लाइन से अवश्य जोड़ा जाए। सरकार जहां विकास के रास्ते बनाती है वही रेल विभाग लाइन उखाड़ने और लाइन से पलिया को हटाने के लिए लगा हुआ है। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने की तथा संचालन देवेंद्र अरोड़ा ने किया सभी ने अपने विचार रखे और तय किया गया जब तक की रेल सेवाएं पलिया से चालू नहीं हो जाएंगे हमारा धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम जारी रहेंगे यह भी बात कही गई कि ब्राड गेज लाइन का जो सर्व 2020 में हुआ था उसमें पलिया स्टेशन से 2 किलोमीटर उत्तर जाकर के वही लाइन पहला स्टेशन मलिनिया दूसरा स्टेशन लोध पुरवा तीसरा निघासन चौथा सिंगाही और बिलरांया से जोड़ दिया जाएगा। और इस और जंगल को बचाते हुए पूरी लाइन चलेगी पर अधिकारी जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर को देखते ही नहीं ने उस पर काम करना चाहते हैं ।निर्णय बहुत गलत है इसका बहुत विरोध हो रहा है और होगा जब तक की शासन द्वारा यह दोनों मांगे मानी नहीं जाती। इस मीटिंग में विचार रखने वालों में अनूप मिश्रा अध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा आर सी शुक्ला धीरेंद्र त्रिपाठी गुरिंदर सिंह बालिया प्रदीप मैनरो, डॉक्टर ए के अवस्थी बालक राम वर्मा पूर्व डिप्टी एसपी, गौरव गुप्ता अध्यक्ष, अमित महाजन जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती गफ्फार खां रवि गुप्ता (समाजसेवी) सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया मुख्य रूप से इस मीटिंग में उपस्थित रहने वालों में गौरव गुप्ता कंछलगुट व्यापार मंडल अध्यक्ष मंत्री जसवीर फ्लोरा अनूप मिश्रा मिश्रा गुट अध्यक्ष व्यापार मंडल पलिया संदीप बंसल मंत्री , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मैनरो किसान यूनियन के तरसेम सिंह अग्रसेन युवा समिति के अध्यक्ष संदीप बंसल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के रेशम सिंह ,किसान यूनियन के तरसेम सिंह संपूर्ण नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मद्धेशिया महामंत्री इश्तियाक अहमद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के अध्यक्ष आरपी पांडे मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ,जायसवाल समाज से ममता जायसवाल, कुंवर से न जायसवाल ,विष्णु शुक्ला एडवोकेट आढ़ती समाज के बुन्दू मियां आदि उपस्थित रहे सभी ने मंगलवार को शासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है तथा आगे की कार्यक्रम तब तक चलते रहेंगे जब तक के शासन पलिया क्षेत्र की जनता की बात नहीं मानता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *