
(न्यूज़ -राजीव गोयल)
पलिया कलां (खीरी)बांकेगंज।
ब्लाक संसाधन केंद्र बांकेगंज में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार की देखरेख में एफ एल एन प्रशिक्षण के दूसरे बैच का प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। 50-50 के दो बैच में शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों को कुल छह बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ब्लाक संसाधन केंद्र बांकेगंज में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन हो गया, जिसमें दो कक्ष में पचास-पचास शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत सुगमकर्ता एआरपी राहुल मौर्य , अभिनव बाजपेई , सत्यानंद स्नेही, हेमंत पाल सिंह यादव, गौरव शुक्ला द्वारा , एनसीआरटी द्वारा विकसित पाठयपुस्तक वीणा 1, कक्षा 3, गणित मेला, संतूर में समाहित पाठों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त संशोधित निपुण लक्ष्य, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का प्रयोग व ट्रैकर भरना, गणित के अंतर्गत जोड़, घटाव , गुणा, भाग की अवधारणा पर चर्चा, भाषा व गणित सीखने की स्किल, फोर ब्लॉक मॉड्यूल , जी0आर0आर0 मॉड्यूल पर विस्तृत चर्चा की गई। बच्चों में रुचि उत्पन्न करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का कक्षा में प्रयोग करना बताया गया, उपरोक्त प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक के रूप में पंकज सिंह द्वारा कार्य किया गया, समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।
