(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 27-08 – 2025 दिन बुधवार को श्री तेज महेंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी में मातृ भारती गठन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि महानुभावों के द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया गया । मां सरस्वती के वंदना के पश्चात अतिथि परिचय व मातृ भारती की चयनित पदाधिकारी बहनों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय की आचार्या बहिन श्रीमती बीटू श्रीवास्तव के द्वारा कराया गया इस अवसर पर विद्यालय की बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। मातृ भारती गठन की प्रमुख आचार्या श्रीमती बीटू जी के द्वारा मातृ भारती का उद्देश्य बताया गया। मातृ भारती की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती गुड़िया तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मौर्या, मंत्री श्रीमती काजल सिंह विद्यालय के प्रधानचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “माताएं अपने बच्चों के भविष्य की निर्माता है वह जैसा चाहे अपने बच्चों का भविष्य का निर्माण कर सकती हैं” मात्र भारतीय प्रमुख आचार्या बहिन श्रीमती बीटू ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि “महिलाओं की शिक्षा समाज, अर्थव्यवस्था और व्यक्तिगत सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह लैंगिक असमानताओं को खत्म करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और परिवारों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है. शिक्षित महिलाएं बच्चों को बेहतर शिक्षा देती हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
इस शुभ अवसर पर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी श्रीमती रीता सिंह एवं सहप्रबंधक की धर्मपत्नी श्रीमती नीतू सिंह उपस्थिति रही ” विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथिगणों एवं सभी मातृ शक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *