( न्यूज़ नसीब सिंह)

पलिया कलां (खीरी) थाना क्षेत्र संपूर्णानगर में सड़क किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव मिला है। हालांकि शव की पहचान पास के ही गांव के युवक के रूप में हुई हैं। जानकारी पर परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। बमनगर के निकट पुरानी चक्की के पास नई अबादी निवासी जवाहर का करीब 30 वर्षीय पुत्र लल्लू का शव रोड़ के किनारे झाड़ियों में मिला हैं। परिवारजनों ने बताया कि दस दिन पूर्व ही कमाने चेन्नई गया था। वहां से वापस रात ही घर लौटा था। सुबह करीब तीन साल की बेटी को कुछ दिलाने के लिए निकला था। गांव से बेटी वापस घर लोट गई। लेकिन यह घर नहीं गया। बताया जाता है किसी की बाईक से साथ गया था। देर शाम को मुख्य सड़क से घर जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों में पास के खेत में काम करने आए एक मजदूर ने उसे देखा हैं। उसने परिवारजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव अकड़ चुका था। फिलहाल पुलिस मौत कैसे हुई हैं। इसकी छानबीन में जुटी गई हैं। इस संबंध में संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। उसकी मौत कैसे हुई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *