(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी)भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को प्रचालन सतर्कता अभ्यास ‘प्रहार’ का आयोजन किया गया। जी-समवाय सूंडा में आयोजित इस अभ्यास में पीलीभीत के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण में 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी और सहायक कमांडेंट बिशन दास भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भारत-नेपाल के के अनधिकृत रास्तों का भी निरीक्षणकिया ।डीआईजी ने सीमा चौकियों पर तैनात जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कमांडेंट राजेश्वरी ने जवानों को सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।
सूत्रों के अनुसार, सीमा पार से होने वाली तस्करी और अवैध आवागमन को रोकने के लिए ऐसे अभ्यास नियमित रूप से किए जाते हैं। सहायक कमांडेंट बिशन दास ने बताया कि अभ्यास सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ जवानों की तत्परता की भी जांच करता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *