(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 22-08-2025 दिन शुक्रवार को श्री तेज महेन्द्रा सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर पलिया कलां में प्रधानाचार्य
राम प्रताप सिंह एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्कृति बोध परियोजना महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
संस्कृति बोध परियोजना के विषय में जानकारी कराते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि हमें अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस महाअभियान के माध्यम से भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर के साथ – साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी कराना जिससे उनमें यह चेतना जागे कि भारत कि भारत का भूतकाल भी उज्ज्वल था और वर्तमान भी उतना ही उज्ज्वल है यह जाना सके। सभी को विद्यालय , अभिभावक, तथा समाज का प्रत्येक व्यक्ति सामिल हो ऐसा प्रयास करना है।
इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष चांद कुमार जैन, प्रबंधक राम बचन तिवारी सह-प्रबंधक शिवपाल सिंह जी विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या बहिनें व भैया- बहिन उपस्थिति रहीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *