

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एमबीबीएस में चयन होने पर इण्टर 2022 बैच की की छात्रा हर्षिता विश्वकर्मा को उनके पिता भोलानाथ विश्वकर्मा व माताजी के साथ पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर परिसर में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गौड़ सहित गणमान्यों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया, इस अवसर पर डॉक्टर एके पांडेय, मझरा पश्चिम के पूर्व ग्राम प्रधान माखनलाल, रानी नगर प्रधान पुत्र जितेंद्र यादव गन्ना समिति के वाइस चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता मंटू, समाजसेवी महेश गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, योगेंद्र विश्वकर्मा पत्रकार आलोक सिंह, पत्रकार नसीब सिंह, कॉलेज स्टाफ सहित क्षेत्र के सम्मानित महानुभाव उपस्थित थे। हर्षिता विश्वकर्मा ने कॉलेज के साथ अपने माता-पिता अपने ग्राम रानी नगर के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है कॉलेज परिवार हर्षिता के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
