(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर-खीरी। बस यूनियन पदाधिकारियों एवं आपरेटरों द्वारा की गयी शिकायतों के क्रम में बुद्ववार को ए0आर0टीओ0 प्रशासन शान्ति भूषण पान्डेय के नेतृत्व म ए0आर0एम0 उ0प्र0रा0 स0प0 निगम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर एल0आर0पी0 चैराहा लखीमपुर स्थान पर अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान नियम विरूद्ध संचालित वाहनों के प्रति कार्यवाही करते हुए दो बसों को सीज किया गया। 10 वाहनों के चालान कर 06 वाहनों को निरूद्ध किया गया। उक्त के अतिरिक्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रवर्तन दल के साथ थाना गौरीफंटा के अन्तर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 वाहनों का चालान किया गया। 05 वाहनों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए थाना पलिया में निरूद्ध किया गया है। ए0आर0टी0ओ प्रशासन शान्ति भूषण पान्डेय ने बताया कि एल0आर0पी चैराहे से दो बसों को सीज किया गया है। भविष्य में इसी प्रकार अभियान चलाकर नियम विरूद्ध संचालित वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही से डगगामार वाहनों में हड़कम्प मचा रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *