पलिया कलां (खीरी)उत्तराखंड पुलिस ने लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेतालघाट पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे यह कार्रवाई की। आरोपी भीरा कस्बे की मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान ली। इस घटना से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। पकड़े गए आरोपियों ने
पकड़े गए आरोपियों ने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था।गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप सिंह, अमरित पाल और गुरजीत सिंह शामिल हैं। तीनों बाजपुर, उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक थार गाड़ी भी बरामद की है।
बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मामला थाना बेतालघाट के मुकदमा संख्या 10/2025 से जुड़ा है। आरोपियों को वीडियो के आधार पर पहचाना गया था। उत्तराखंड पुलिस लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
