(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बी०ए०/ बी०कॉम प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश माह जुलाई 2025 से किये जा रहे है। जो प्रवेशार्थी प्रवेश हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट में आवेदन किये है किन्तु अद्यतन प्रवेश काउसलिग नहीं करा पाये है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उनके लिए प्रवेश की तिथि 25/08/2025 तक विस्तारित की जाती है। प्रवेशार्थी निर्धारित तिथि में महाविद्यालय पहुँच कर अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के उपरान्त किसी भी दशा में प्रवेश नहीं किए जायेगें।
