

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी),दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां, उत्तर सोनारीपुर एवं मैलानी रेंज में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजनबेलरायां रेंज के रमुआपुर विद्यालय में स्वछंद विचरण कर रहे गैण्डों के संबंध में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी का क्षेत्र बरसात के समय में अत्यधिक संवेदनशील हो जाता है। यह समय न केवल वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. अपितु अधिकारियों / कर्मचारियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण होता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की बेलरायां रेंज एवं उत्तर सोनारीपुर रेंज का संयुक्त स्वास्थ्य शिविर चंदनचौकी रेंज परिसर में अधीक्षक प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पलिया के दिशा-निर्देशन में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पलिया एवं चंदनचौकी के चिकित्सकों द्वारा आयोजित किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं दवाएं प्रदान की गई।
आज ही किशनपुर वन्य जीव विहार की मैलानी रेंज के अधिकारियों / कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बांकेगंज प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, तथा वांछित दिशा-निर्देश प्राप्त करने के साथ आवष्यक औषधियों भी प्राप्त की गई।
वर्तमान में प्रथम गैण्डा पुर्नवास केन्द्र से स्वछंद विचरण हेतु अवमुक्त किए 04 गैण्डे स्वछंद विचरण कर रहे हैं, जिनके संबंध में आम जनमानस को जागरुक किए जाने हेतु बेलरायां रेंज के अंर्तगत रमुआपुर स्थित विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आम जनमानस को दुधवा संरक्षण फाउण्डेशन के कार्मिक धनीराम मोटिवेटर एवं सुश्री नाजरुन निशा द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण एवं वाइल्ड लाइफ डाकुमेंटरी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। यह जानकारी(जगदीश आर०) उप निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी ने दी।
