(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां( खीरी) खंभारखेडा खीरी बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेडा क्षेत्र के जोन सुन्दरवल, ग्राम शीतलापुर के कृषक दलजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह द्वारा मानसून गन्ना बुआई की शुरूआत की गयी। कृषक द्वारा अगेती गन्ना प्रजाति को.शा.18231 की बुवाई सिंगल बड, ट्रेंच (दूरी 4 फिट) विधि के साथ की गयी। कृषक द्वारा भूमि उपचार हेतु ट्राइकोडर्मा को सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर लगभग एक सप्ताह तक छायादार जगह पर रखने उपरांत अंतिम जुताई से पूर्व प्रयोग किया गया साथ ही बीज उपचार हेतु 100 ग्राम कार्बेंडाजिम को 100 लीटर पानी में घोल बनाकर गन्ने के एक आंख के टुकड़ों को 20 मिनट तक डूबाने उपरांत बुवाई की गई। गन्ना बुवाई के दौरान चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका एवं सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) राजेंद्र सिंह समेत चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित काफी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी का संदेश उपस्थित कृषकों में साझा किया गया कि शरदकालीन गन्ना ट्रेंच विधि से बोने पर गन्ना उपज में 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है अतः शरदकालीन गन्ना बुवाई ट्रेंच विधि से ही करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *