



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) भाजपा पलिया नगर की हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला विधायक निवास पर संपन्न हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पलिया विधायक आदरणीय रोमी साहनी व मुख्य वक्ता के रूप में गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री व अभियान संयोजक विजय गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनंद नगर महामंत्री वरुण मिश्रा अभियान सह संयोजक मनोज गुप्ता व दिनेश दिवाकर सहित समस्त नगर पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष व उनकी टीम शक्ति केंद्र संयोजक सम्मानित बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । यह जानकारी उदयवीर सिंह
नगर अध्यक्ष भाजपा पलिया कलां खीरी ने दी।
