(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)आज दिनाँक 06/08/2025 को राजकीय महाविद्यालय पलिया कलॉ-खीरी में “हर घर तिरंगा’ कार्यकम 2025 के प्रथम चरण के अन्तर्गत डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में महाविद्यालय में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओ ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और तिरंगा से सम्बन्धित रंगोली बनायी। डा० वसीम खान, विश्राम, आकर्ष विश्वकर्मा निर्याणक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल द्वारा छात्राओ को इसी तरह उत्साह पूर्वक “हर घर तिरंगा’ कार्यकम 2025 को सफल बनाने का आह्वान किया गया। रंगोली प्रतियोगिताओ में विभिन्न टोलियों की अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रथम स्थान द्वितीय स्थान
तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।