
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी)थाना चन्दनचौकी पुलिस व एस.एस.बी की संयुक्त टीम द्वारा, 3.900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद कर अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र पुत्तुलाल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना चन्दनचौकी के नेतृत्व में दिनांक-05.08.2025 की रात्रि को थाना चन्दनचौकी पुलिस व एस.एस.बी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 पुत्तुलाल को 3.900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना चन्दनचौकी पर एन.डी.पी.एस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 पुत्तुलाल नि0 ग्राम पिछलापुरवा मजरा बेलापरसुआ थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी बरामदगी-
3.900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 उमाशंकर यादव2.का0 नितिन कुमार।एस.एस.बी की टीम-
1-निरीक्षक दशरथ 2-आरक्षी विकास कुमार3-आरक्षी सतीश कुमार एम4-आरक्षी मंजीत कुमार
5-आरक्षी रामस्वरुप6-आरक्षी रजत कुमार।
