(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)गोला गोकर्णनाथ खीरी बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला व गन्ना विकास परिषद गोला द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के सम्बन्ध में गोला मिल में बैठक आयोजित की गयी।ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने 63 कॉलमों में दर्ज मोबाइल नम्बर, बैंक खाता,आधार, बेसिक कोटा,पेड़ी,पौधा,कुल भूमि आदि के सम्बंध में कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समस्त जानकारी देते हुए सट्टा प्रदर्शन करें।व जिन किसानों का बेसिक कोटा कट रहा हो वह 15 सितम्बर तक उपज बढ़ोत्तरी की रसीद अवश्य कटा ले।वरिष्ठ महाप्रबन्धक( गन्ना) पी एस चतुर्वेदी ने किसानों से अनुरोध किया कि सट्टा प्रदर्शन के समय दी गयी सभी सूचनाओं को विधिवत देख ले,तथा यदि कोई भी सर्वे सम्बन्धी शिकायत है तो तत्काल प्रार्थना पत्र देकर सुधार करा लें।जिससे पेराई सत्र में कोई भी दिक्कत न हो।उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 30 अगस्त तक गाँव गाँव मिल व समिति कर्मचारी पहुँचकर सट्टा प्रदर्शन करेंगे।जिसमे अनबोंडेड एरिया को प्रदर्शन के समय ही कर्मचारियों से मिलकर नया सदस्य बनकर,खतौनी देकर व पारिवारिक फटवारा कराकर बोंडेड में परिवर्तित करा लें तथा यह भी बताया कि नए सदस्य बनना शुरू हो गए है जिसकी अन्तिम तिथि 30 सितम्बर है अतः इससे पूर्व ही सदस्यता ग्रहण कर ले,उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शन के ग्रामवार प्रोग्राम की सूचना एस एम एस द्वारा कृषकों के मोबाइल पर भेज दी गयी है। इस अवसर पर सहा०महाप्रबन्धक गन्ना ओ डी शर्मा,प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र,संजीव चौधरी व अति०प्रबन्धक धीरज मिश्र सहित मिल व समिति के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *