(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)। नगर व्यापार मण्डल पलिया के रिक्त चल रहे महामंत्री पद पर नगर के प्रमुख व्यवसायी जसवीर फ्लोरा को कार्यवाहक नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है, नगर व्यापार मण्डल पलिया की आहुत एक अति महत्वपूर्ण बैठक में कार्यवाहक नगर महामंत्री पद पर जसवीर फ्लोरा के मनोनयन की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमित महाजन ने बताया कि नगर महामंत्री राजीव शुक्ला के आकस्मिक निधन के कारण उक्त पद रिक्त चल रहा था, फलस्वरूप नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहानिया की अध्यक्षता में आहुत एक आवश्यक बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जसवीर फ्लोरा को कार्यवाहक नगर महामंत्री पद पर मनोनीत किए जाने की सहमति दी जिस पर जिला महामंत्री अमित महाजन ने जिला अध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार जसवीर फ्लोरा को कार्यवाहक नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा बैठक में की साथ ही नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता व नवनियुक्त कार्यवाहक महामंत्री जसवीर फ्लोरा सहित सभी पदाधिकारियों को शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर सभी व्यापारियों की त्रैवार्षिक सदस्य बनाते हुए अगले माह से नगर इकाई के निर्वाचन प्रक्रिया को प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व युवा नगर अध्यक्ष देवेन्द्र अरोड़ा को नगर उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
जसवीर फ्लोरा को नगर व्यापार मण्डल पलिया के कार्यवाहक नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा के उपरांत जिला महामंत्री अमित महाजन, विधानसभा पलिया अध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनियां, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द,युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,युवा नगर महामंत्री आदित्य मौर्य, युवा नगर कोषाध्यक्ष मनीष अरोड़ा सहित नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त सिंघल,अनूप कुमार गुप्ता,रमेश चन्द्र वाजपेई, मो.फिरोज खान, नारायन दास जिंदल, हरविंदर सिंह सोढ़ी, कमलजीत सिंह,इस्लामुद्दीन अंग्रेज सिंह बाठ,रामप्रकाश पाण्डेय, मो. रेहान, रितेश गुप्ता, मो.आरिफ, फरजंद अली बूंदू मियां,अनुज कुमार पुरवार,एजाज अली, राकेश गुप्ता,रियाजउद्दीन, रघुनाथ राठौर,विनीत गुप्ता, अब्बास गाजी, सुखमिंदर पाल बबलू, राजकुमार जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव,प्रशांत बरनवाल, रोहित गुप्ता,नीरज गोयल, मुरसलीन,मनीष गर्ग, कमलजीत सिंह, राजीव गुप्ता, गोविंद वर्मा, राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता,अजय कुमार अग्रवाल, ताराचंद्र गुप्ता सहित अनेकों व्यापारियों ने नव मनोनीत महामंत्री जसवीर फ्लोरा और उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोरा को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *