(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)04 जुलाई, ईसानगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में लखीमपुर में 29 अक्टूबर से होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह को लेकर ईसानगर में ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन और कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन कल रविवार को किया जा रहा है। गायत्री परिवार ईसानगर ब्लॉक समन्वयक राकेश यादव ने बताया यह महिला सम्मेलन ईसानगर स्थित राधेश्याम जनता विद्यालय कुटी परिसर में प्रातः 10 बजे से होगा। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया महिला सम्मेलन को प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा संबोधित करेंगे। सम्मेलन के लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं का पंजीकरण कर सूची बना रहे हैं। महिला सम्मेलन में ईसानगर ब्लाक के अतिरिक्त महिला मंडल लखीमपुर, धौरहरा, नकहा और रमियाबेहड़ ब्लॉक के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
