(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी के अन्तर्गत दुधवा नेशनल पार्क व किशनपुर वन्य जीव विहार में पर्यटन के शुभारम्भ का उद्घाटन बड़ी धूम-धाम के साथ दिनांक 06.11.2024 को किया गया था. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव उ०प्र० लखनऊ के स्तर से निर्गत निर्देश के कम में इस वर्ष पर्यटन सत्र का समापन दिनांक 15.06 2025 को किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुपालन में दुधवा/किशनपुर में पर्यटकों हेतु जंगल सफारी आज दिनांक 15.06.2025 को सायं की सफारी के उपरान्त बन्द कर दिया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के पर्यटन सत्र 2024-25 में पार्क / वन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों, ई०डी०सी० ध्यानपुर, नेचर गाइड, जिप्सी चालक, जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्थानीय मीडिया बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। जिसका परीणाम यह रहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में पर्यटको की संख्या में व प्राप्त राजस्व में काफी वृद्धि रही है, जिस हेतु पार्क प्रशासन सभी को धन्यवाद व्यक्त करता है। पर्यटक वन भ्रमण का आनन्द पुनः नवम्बर, 2025 से ले सकेंगे।

पर्यटन सत्र के समापन अवसर पर दुधवा के समस्त अधिकारी / कर्मचारी, नेचर गाइड, जिप्सी चालक, वन प्रेमी के साथ अन्य स्टाफ आदि मौके पर उपस्थित रहे। पर्यटन सत्र 2024-25 में पर्यटकों व प्राप्त राजस्व की सूचना निम्न प्रकार भारतीय पर्यटक 56729 विदेशी पर्यटक 644 रहे कुल प्राप्त राजस्व एक करोड़ 85 लाख 20 हजार 398 रुपए रहा। यह जानकारी डॉक्टर रंगा राजू टी उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व विभाग पलिया ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *