(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी 12 जून। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि दिनांक 20-12-2010 को लखीमपुर स्थित उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशन पर, कैण्ट डिपो वाराणसी के वाहन संख्या यू०पी० 65 एआर-0084 में वाहन चालक को बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसे चिकित्सालय ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना के फलस्वरूप मृत / घायलों के लिए उप्र कराधान नियमावली 1998 के नियम-31 के अन्तर्गत राहत प्रदान की जानी है।
उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रीरियल जॉच उपजिला मजिस्ट्रेट सदर लखीमपुर द्वारा की जा रही है। अतः समस्त सम्बंधित से अपेक्षा की जाती है कि वह 17 जून 2025 तक किसी भी कार्यदिवस पर कलेक्ट्रेट लखीमपुर स्थित, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर लखीमपुर के कार्यालय में उपस्थित आकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं तथा बयान भी अंकित करा सकते है।
