(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)गोला गोकर्णनाथ खीरी मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत गोला चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम बंजरिया,पहाड़नगर,हजरतपुर व ग्रंट नम्बर 3 में, चीनी मिल के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में प्रगतिशील 60 किसानों ने एक्सपोज़र क्षेत्र भ्रमण किया।किसानों के दल को युनिट हेड नीरज बंसल व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी।
गोला मिल क्षेत्र के किसानों ने पेड़ी गन्ना प्लॉटों का अवलोकन किया। गन्ने की बेहतरीन बढ़वार देखकर किसान काफी प्रभावित हुए। प्रगतिशील किसान प्रमोद कुमार साहनी के फार्म पर पेड़ी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मिल अधिकारियों ने मृदा प्रबंधन, उर्वरक संतुलन,सिंचाई व्यवस्था, कीट नियंत्रण,आरएमडी का प्रयोग और पेड़ी गन्ने की सफल प्रबंधन पर किसानों को व्यवहारिक जानकारी दी।
किसानों ने यह कहा कि हमने यहां जो देखा वह अत्यन्त प्रेरणादायक है खेतों में गन्ने की स्थिति बेहद संतोषजनक है, पौधे स्वस्थ हैं, पत्तियां हरी भरी और खेतों की देखभाल अत्यंत वैज्ञानिक तरीके से की ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा। हमारा लक्ष्य किसानों की आय को दो गुना करना है। इस मौके पर प्रबन्धक गन्ना संजीव चौधरी,अपर प्रबन्धक गन्ना धीरज मिश्र सहित सभी ब्लॉक इंचार्ज सहित प्रगतिशील किसान अनिल वर्मा,मुन्ना लाल वर्मा,ओमप्रकाश यादव, राजीव वर्मा,दयाराम व क्षेत्रीय कामदार मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *