

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी 27 मई। मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. सम्पूर्णानगर के सभागार में दो चरणों में क्रमशः सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि.बेलरायां और किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लि. सम्पूर्णानगर की प्रबन्ध कमेटी की बैठक ली। इस बोर्ड की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर विचार कर मोहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीनी मिल के सभापति एवं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सर्वप्रथम दोनों चीनी मिल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष और समस्त संचालक मण्डल के सदस्यो से उनके सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए। इस दौरान पूर्व बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि की गई। *बेलरायां जीएम ने प्रबंध समिति के समक्ष रखे प्रस्ताव, मंथन*बैठक के एजेंडे के अनुसार सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, बेलरायां के प्रधान प्रबंधक महेन्द्र प्रताप ने विभिन्न प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि, वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्ताव, मा० कृषकों के लिए किसान भवन एवं कैंटीन के माध्यम से सस्ती भोजन व्यवस्था की सुव्यवस्था और बजट, आगामी पेराई सत्र हेतु गन्ना उपलब्धता व गन्ना सर्वे की प्रगति, मिल की अद्यतन आय-व्यय बैलेंसशीट की समीक्षा तथा ऑफ-सीजन कार्यों की प्रगति जैसे बिंदु शामिल रहे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रस्तुत सभी बिंदुओं की समिति सदस्यों के साथ गहन समीक्षा की और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान कीबैठक में प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप, एसडीएम राजीव कुमार निगम, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, संचालक सदस्य प्रगट सिंह, प्रेसेनजीत गर्गवंशी, संतोष कुमार, दयाशंकर, सर्वेश कुमार, ललिता देवी, सरोजनी देवी,मनोज कुमार, रेशम सिंह, साधना पाण्डेय, अशोक चौधरी, चीफ इंजीनियर राजेंद्र कुमार, चीफ केमिस्ट राजेश त्रिपाठी, मुख्य लेखाकार भुवनेश कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह मौजूद रहे।
