(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी, 27 मई | मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. सम्पूर्णानगर का निरीक्षण किया। उनके साथ उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह, प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा एवं डीसीओ वेद प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

निरीक्षण की शुरुआत मिल परिसर में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य की समीक्षा से हुई। डीएम ने मिल हाउस, व्यालर हाउस, पावर हाउस आदि महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया और कर्मचारियों से संवाद करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेराई सत्र समय पर शुरू होना चाहिए, इसलिए मरम्मत कार्य हर हाल में समय से पहले पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने जर्जर हो चुके कल-पुर्जों को बदलने, स्क्रैप का नियमानुसार निस्तारण करने तथा भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम नंबर 5 का भी दौरा किया, जहां नई चीनी का भंडारण मिला। भंडारित स्टॉक के प्रपत्र भी देखे।उन्होंने कहा कि नए पेराई सत्र की सुचारू शुरुआत के लिए समुचित रखरखाव अति आवश्यक है, जिससे गन्ना पेराई में कोई बाधा न आए।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *