(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) तहसील पलिया की नगर पंचायत भीरा के रोटरी क्लब के सदस्यों ने 07 निर्धन कन्याओं का विवाह नगर के औजला रिजॉर्ट में वैदिक रीति रिवाज से विधि विधान से समारोह पूर्वक संपन्न कराया । विधि विधान से आचार्य प्रशांत पांडे ने पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया । नगर वासियों का भी इसमें विशेष सहयोग रहा। जिन वर -वधुओं ने दांपत्य सूत्र ग्रहण किया उनमें (1) दीपा राठौर निवासी भीरा खीरी–रितेश कुमार निवासी रूपन पुरवा भानपुर खीरी (2) प्रीति निवासी कटैया पिपरिया भूड़–अरविंद कुमार निवासी संसारपुर खीरी,(3) अनुराधा देवी निवासी बांकेगंज -ग्रंट नंबर-10–रामपाल निवासी अंबारा पोस्ट अंबारा खीरी (4 )मुस्कान कुमारी निवासी पहाड़ नगर कुकरा —सतीश कुमार निवासी बदरिया, संसारपुर खीरी ( 5) रागिनी देवी निवासी बैवहा ,सिकंदराबाद— अनूप कुमार निवासी मूड़ा सवारान खीरी ( 6 )पेप्सी देवी निवासी लौकहा ,बिजुआ खीरी— दीपू निवासी गोगांवा, गोला खीरी (7) पूनम निवासी शाहपुर, भानपुर खीरी —अरविंद कुमार निवासी मैलानी, खीरी थे। रोटरी क्लब संपन्न कारण विवाह समारोह में जेवर , बेड गद्दा चादर तकिया, मेज कुर्सी ,बक्सा, अलमारी श्रृंगारदान बर्तन ,चूड़ी ,सैंडल आदि सामग्री प्रदान की। क्षेत्र वासियों ने रोटरी क्लब के इस सामाजिक कार्यक्रम की बहुत ही प्रशंसा की रोटरी क्लब ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *