(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया कलां में ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर विद्यालय द्वारा “प्याऊ” का आयोजन किया गया। प्याऊ का शुभारंभ प्रधानाचार्य डी एल भार्गव के द्वारा हनुमान जी को भोग लगाकर किया गया। प्रसाद के रुप में शरबत तथा हलवा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं तथा राहगीरों को वितरित किया गया। व्यवस्था की देखभाल हेतु विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्य के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोविंद गर्ग भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *