(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के ग्राम कोठिया न्याय पंचायत कोठिया में मुख्य मंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मास्टर ट्रेनर प्रगतिशील कृषक अंकुर सिंह, सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, उपप्रबंधक अशोक मौर्य ने वैज्ञानिक विधि से गन्ना खेती तथा ट्रेंच प्लांटिग ,सह फसली खेती, कीट- रोग का रासायनिक विधि अथवा जैविक विधि से नियंत्रण, सामयिक सस्य क्रियाएँ , बीज गन्ना का चुनाव एक या दो आँख के सेट तैयार करना , रोगों के प्रकोप से गन्ना फसल के बचाव हेतु बीज उपचार इत्यादि विंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित कृषकों के प्रश्नों का समाधान भी किया। इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षण कार्य क्रम में उपस्थित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश कुमार पान्डेय द्वारा गन्ना के साथ सह फसली खेती में समय प्रबंधन, प्राकृतिक खेती / जैविक खेती अपनाना, कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नतिशील गन्ना प्रजाति का चुनाव करना, जल प्लावित भूमि में उपयुक्त प्रजाति की बुवाई करने हेतु प्रेरित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *