(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड इकाई पलिया द्वारा पेड़ी प्रबन्धन एवं कीट नियंत्रण हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसका शुभारम्भ महाप्रबन्धक गन्ना ने फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली मिल परिक्षेत्र के ग्राम अतरिया ,नगला,बडागाव,देवीपुर,मकनपुर सहित दर्जनों ग्रामों से होकर गुजरी।जिसमें कृषकों को पेड़ी प्रबन्धन में तत्काल सिंचाई कर 1.5 बैग (75 किलोग्राम) यूरिया प्रति एकड़ डाले तथा गुड़ाई के साथ सुपर फॉस्फेट व पोटाश का प्रयोग करने की सलाह दी।साथ ही अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिये रिक्त स्थानों को भरने व पुरानी जड़ों को तोड़ने की सलाह दी,पेड़ी में निकाई गुड़ाई द्वारा खरपतवार नियंत्रण करने तथा बरसात से पहले पेड़ी में मिट्टी अवश्य चढ़ाने की सलाह दी गयी जिससे अवांक्षित कल्ले न निकले और जो कल्ले निकले हैं वह सभी गन्ने बनते हैं और पैदावार अधिक मिलती है। फफूंदी जनित बीमारियों के लिए फफूंद नाशक प्रिज्म (थायोफेनेट मिथाइल) का स्प्रे तथा टाप बोरर नियंत्रण के लिय कीट नाशक कोराजेन का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इस मौके पर मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *