पलिया कलां (खीरी) पलिया विधायक रोमी साहनी ने जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी। को पत्र लिखकर कहा है। आपको सादर अवगत कराना है कि मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से 22 करोड़ की परियोजना से शारदा नदी में कार्य हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया पर बराबर यह वायरल हो रहा है कि ठेकेदार द्वारा 8 ड्रेजिंग मशीनों की बजाय 1 ड्रेजिंग मशीन से कार्य हो रहा है। इस खबर के चलने से आम जनमानस में इस परियोजना को लेकर काफी चिंता हो रही है। और परियोजना सफल होने पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। अतः आपसे आग्रह है कि जब तक इस परियोजना में सरकार की मंशा के अनुसार कार्य सुनिश्चित न हो, और ठेकेदार द्वारा टेण्डर की शर्तों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित न हो। तब तक जनहित में इनका भुगतान न किया जाये। चूंकि यह 22 करोड की परियोजना है. क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को इससे बहुत आशाये हैं, कि बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। अतः उनके आशाओं के अनुरूप कार्य कराने का कष्ट करें।

आभार सहित रोमी साहनीविधायक 137, पलिया विधान सभा (खीरी)

प्रतिलिपिः- मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उ०प्र० सरकार लखनऊ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *