(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)जयपुर राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहली बार किसी विधायक को गिरफ्तार किया है। भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि विधायक के कहने पर उनका गनमैन यह रकम लेने पहुंचा था। रिश्वत की राशि लेने के बाद गनमैन मौके से फरार हो गया, लेकिन एसीबी की मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा विधानसभा में खनन विभाग से संबंधित उठाए गए सवालों को वापस लेने के लिए भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण ने 2.5 करोड़ की मांग की थी। इस रकम की पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लिए जा रहे थे। एसीबी ने विधायक और उनके गनमैन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
